फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BECIL and CBHFL recruitment 2022 for various posts sarkari naukri

Sarkari Naukri: इन विभागों में निकली है बंपर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Thu, 18 Aug 2022 01:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 01:18 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) की ओर से ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है।

विज्ञापन
BECIL and CBHFL recruitment 2022 for various posts sarkari naukri
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों पर बंपर भर्तियां जारी की गई है। जिसके लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। उम्मीदवार इन विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

बेसिल में भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स), बिलासपुर के लिए है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से मैट्रिक और कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिकों और महिला आवेदकों को 750 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 450 रुपये जमा करने होंगे। 

विज्ञापन

बैंक में नौकरी का मौका
सेंट्रल बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) की ओर से ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। यह भर्ती 45 पदों के लिए है। इनमें से 22 पद ऑफिसर, 16 पद सीनियर ऑफिसर और 07 पद जूनियर ऑफिसर के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं उनकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed