फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Maharashtra Recruitment 2025: Online registration begins for Manager posts, apply here

Bank Job 2025: इस बैंक में निकलीं मैनेजर की 350 नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 1.56 लाख तक!

Wed, 10 Sep 2025 04:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Sep 2025 04:03 PM IST
सार

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 2025 में विभिन्न मैनेजर पदों पर कुल 350 नौकरियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: Online registration begins for Manager posts, apply here
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

Bank of Maharashtra Vacancy 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 10 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर यानी, आज से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर, 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन


उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या फिर बी.टेक/बी.ई., एम.एससी. अथवा एमसीए की डिग्री होना आवश्यक है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की विस्तृत जानकारी ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा। बैंक, उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता को देखते हुए आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सकता है। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

साक्षात्कार में न्यूनतम अंक एवं मेरिट सूची

साक्षात्कार में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजन को न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने होंगे। यदि एक से अधिक उम्मीदवार समान अंक (कट-ऑफ अंक) प्राप्त करते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बैंक को प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखते हुए चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार भी सुरक्षित है।

जॉइनिंग के नियम क्या है ?

चयनित उम्मीदवारों को नौकरी जॉइन करते समय बैंक में कुछ साल तक काम करने का वादा (बांड) करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार बांड की अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो बैंक बांड लागू करेगा। जॉइन करने के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने की परिवीक्षा अवधि (ट्रायल पीरियड) पर रखा जाएगा। इस दौरान उनके काम का लगातार मूल्यांकन होगा। जो उम्मीदवार बैंक के नियमों और मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें स्थायी नौकरी दी जाएगी, वरना उनकी सेवा खत्म की जा सकती है।

अगर नौकरी संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर है, तो उसकी अवधि शुरू में 3 साल की होगी, जिसे ज़रूरत पड़ने पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। संविदा वाले पदों पर वेतन की शर्तें बैंक और उम्मीदवार आपस में बात करके तय कर सकते हैं।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है, जिस पर 180 जीएसटी (सूचना शुल्क) जोड़कर कुल 1180 रुपये बनता है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिस पर 18 रुपये जीएसटी जोड़कर कुल 118 रुपये जमा करना होगा।

विज्ञापन

देखें वेतन विवरण

स्केल वेतनमान विवरण
स्केल VI 140500 - 4000/4 - 156500
स्केल V 120940 - 3360/2 - 127660 - 3680/2 - 135020
स्केल IV 102300 - 2980/4 - 114220 - 3360/2 - 120940
स्केल III 85920 - 2680/5 – 99320 - 2980/2 - 105280
स्केल II 64820 - 2340/1 - 67160 - 2680/10 - 93960

आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed