फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   assam si recruitment 2021 police sub inspector bharti sarkari naukri govt jobs notification apply online at slprbassam.in

SI Recruitment 2021: सब-इंस्पेक्टर के 300 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां देखिए डिटेल्स

Wed, 08 Dec 2021 01:10 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 08 Dec 2021 01:10 PM IST
सार

Assam SI Recruitment 2021: असम में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
assam si recruitment 2021 police sub inspector bharti sarkari naukri govt jobs notification apply online at slprbassam.in
सरकारी नौकरी 2021: असम पुलिस सब इंस्पेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी 2021: असम पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। असम पुलिस भर्ती प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू होगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, असम पुलिस में कुल 306 इंस्पेक्टर के पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

एसआई भर्ती 2021: यह है पदों की पूरी जानकारी

श्रेणी पद संख्या
यूआर 126
ओबीसी / एमओबीसी 83
अनुसूचित जाति 21
एसटीएच 15
एसटीपी 31
ईडब्ल्यूएस 30
सब इंस्पेक्टर के कुल पद 306
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

  • असम पुलिस ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 10 दिसंबर 2021
  • असम पुलिस ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 09 जनवरी 2022
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि स्ट्रीम में स्नातक करने वाले इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन शुल्क- बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कोई भी शुल्क जमा नहीं करना होगा।
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 14,600 से लेकर 60,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही 8700 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।

ऐसे होगा आवेदकों का चयन
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक-एक अंक के यह प्रश्न एमसीक्यू फॉर्मेट में होंगे। सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा, वहीं गलत जवाब देने पर आधा नंबर काट लिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर असम एसआई भर्ती 2021 की अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed