फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Exam Date 2022 Sarkari Naukri for constable ub ab si posts released at slprbassam.in

Assam Police Exam Date 2022: असम पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथियां जारी, यहां मिलेगी डिटेल 

Tue, 18 Jan 2022 08:41 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 18 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम पुलिस द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवार परीक्षा की तिथियों को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Assam Police Exam Date 2022 Sarkari Naukri for constable ub ab si posts released at slprbassam.in
Assam Police Exam Date 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्यालय अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी), असम पुलिस द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। एसएलपीआरबी द्वारा कांस्टेबल निसशस्त्र (यूबी) के पदों पर , कांस्टेबल सशस्त्र (एबी) के पदों पर, असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ) कांस्टेबल के पदों पर, आग व आपातकालीन सेवाएं में कांस्टेबल के पदों पर, असम औद्योगिक सुरक्षा बल (एआईएसएफ) बटालियन में कांस्टेबल के पदों पर, सब इंस्पेक्टर निसशस्त्र (यूबी), सब इंस्पेक्टर सशस्त्र (एबी) और सहायक उप नियंत्रक (जूनियर) नागरिक सुरक्षा के पदों पर भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही नागरिक सुरक्षा महानिदेशक (डीजीसीडी) और होमगार्ड के कमांडेंट जनरल कार्यालय असम (सीजीएचजी) के अधीन कांस्टेबल व चौकीदार के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। एसएलपीआरबी की तरफ से इन सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियों को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार परीक्षा के लिए रहें तैयार

विभिन्न पदों पर परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी तैयारियां शुरू कर दें। सैंपल पेपर व पुराने प्रश्न पत्रों को देखकर अपनी परीक्षा के लिए अभ्यास करें। परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर उम्मीदवारों को समय पर सूचना दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Police Exam Date 2022 की ये है परीक्षा तिथियां 

  • कांस्टेबल निसशस्त्र (यूबी) के 2391 पदों पर और कांस्टेबल सशस्त्र (एबी) के 4271 पदों पर 20 फरवरी, 2022 को सुबह 11 से 1 बजे के दौरान परीक्षा होगी। 
  • एपीआरओ कांस्टेबल के 813 पदों पर और आग व आपातकाल सेवाओं के कांस्टेबल के 788 पदों पर 20 फरवरी, 2022 को सुबह 11 से 1 बजे परीक्षा होगी। 
  • डीजीसीडी व सीजीएचजी के कांस्टेबल व चौकीदार के 754 पदों पर 20 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे से 1 बजे परीक्षा होगी। 
  • एआईएसएफ बटालियन में कांस्टेबल के कुल 154 पदों के लिए 27 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के दौरान परीक्षा का आयोजन होगा। 
  • एसआई (यूबी) के 306 पदों पर और एसआई (एबी) के 320 पदों पर 24 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के दौरान परीक्षा होगी। 
  • सहायक सहायक उप नियंत्रक (जूनियर) नागरिक सुरक्षा के पदों पर 24 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के दौरान परीक्षा होगीय़ 
  • कांस्टेबल (यूबी) के 705 पदों के लिए और कांस्टेबल (एबी) के 1429 पदों के लिए 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के दौरान परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed