फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Government Recruitment 2022 for posts of class 3 and class 4 know how and when to apply sarkari naukri 

Assam Government Recruitment: असम सरकार ने 26 हजार से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Mon, 11 Apr 2022 05:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 05:07 PM IST
सार

Assam Government Recruitment: असम सरकार के अंतर्गत भर्ती में स्तर 3 के लिए आवेदकों से स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, स्तर चार के लिए उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन
Assam Government Recruitment 2022 for posts of class 3 and class 4 know how and when to apply sarkari naukri 
Assam Government Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam Government Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। असम सरकार ने स्तर-3 और स्तर-4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 26441 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 13141 पद स्तर 3 के लिए हैं और 13300 स्तर 4 के लिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन assam.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Assam Government Recruitment: इस तारीख से करें आवेदन
असम सरकार द्वारा जारी की गई स्तर 3 की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। वहीं, स्तर 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 को मध्यरात्रि से शुरू कर दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार इसके लिए देशभर के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Government Recruitment: इस तारीख तक कर लें अपना आवेदन
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख आज 11 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 मई, 2022 तक का समय दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही इस भर्ती के लिए अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 
 

विज्ञापन

Assam Government Recruitment: भर्ती का विवरण

स्तर 3 के लिए कुल पदों की संख्या- 13141

  • श्रेणी 1- अकाउंटेंट/ कैशियर / जूनियर सहायक / एलडीए / स्टेनो आदि के लिए पदों की संख्या - 8831
  • श्रेणी 2- फील्ड सहायक, फील्डमैन, फोरमैन, सेक्शन सहायक मृदा संरक्षण क्षेत्र कार्यकर्ता कनिष्ठ, कृषि विस्तार सहायक आदि के लिए पदों की संख्या - 3690
  • श्रेणी 3- चालक - 1120

स्तर 4 के लिए कुल पदों की संख्या- 13300

Assam Government Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असम सरकार के अंतर्गत भर्ती में स्तर 3 के लिए आवेदकों से स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, स्तर चार के लिए उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क और वहीं, एससी, एसटी और एसएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed