फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Constable Admit Card SLPRB assam released admit card for constable recruitment weitten test sarkari naukri

Assam Constable Admit Card: असम कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 09 Feb 2022 08:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 08:41 PM IST
सार

Assam Constable Admit Card: असम पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा का आयोजन बीते साल राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित किए परीक्षा केंद्रों पर किया था। इस परीक्षा के  परिणाम को इसी महीने जारी किया गया था।

विज्ञापन
Assam Constable Admit Card SLPRB assam released admit card for constable recruitment weitten test sarkari naukri
Assam Constable Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam Constable Admit Card: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती संयुक्त लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

Assam Constable Admit Card: शारीरिक परीक्षा के परिणाम हो चुके जारी
असम पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी किया था। असम पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा का आयोजन बीते साल राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित किए परीक्षा केंद्रों पर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Constable Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। इसे संभालकर रखें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय, केंद्र और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। 
विज्ञापन

Assam Constable Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  slprbassam.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।

3. अब कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

6. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 

Assam Constable Admit Card: इन पदों पर होंगी भर्तियां
असम कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से असम पुलिस में 6,662 कांस्टेबल (एबी और यूबी), एपीआरओ में 813 कांस्टेबल, एफ एंड ईएस में 788 कांस्टेबल और डीजीसीडी व सीजीएचजी में 754 कांस्टेबल/गार्ड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed