फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Career: Applications started for driver (chauffeur) posts in Guwahati High Court

Assam Career: गुवाहाटी हाईकोर्ट में ड्राइवर (चौफर) पदों पर निकली भर्ती; 27 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 23 Dec 2024 01:16 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

Gauhati High Court Recruitment 2024: गुवाहाटी हाई कोर्ट असम ने ड्राइवर (चौफर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी और प्रारंभिक अवधि 1 वर्ष की होगी।

विज्ञापन
Assam Career: Applications started for driver (chauffeur) posts in Guwahati High Court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Gauhati High Court Recruitment 2024: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। गुवाहाटी हाई कोर्ट असम (Assam Career) ने ड्राइवर (चौफर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी और प्रारंभिक अवधि 1 वर्ष की होगी। अभ्यर्थी उपरोक्त पदों के लिए वेबसाइट (ghconline.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Gauhati High Court: पद का विवरण  

गुवाहाटी हाई कोर्ट में ड्राइवर (चौफर) में 5 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी शाम 05:00 बजे तक है। उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उनका कार्यस्थल गुवाहाटी हाई कोर्ट, प्रधान सीट रहेगा। 
विज्ञापन

Gauhati High Court Driver Application Fees: आवेदन फीस

भर्ती में आवेदन करने के लिए एससी/एसटी(पी)/एसटी(एच) उम्मीदवारों को 150 रुपये और अन्य सभी श्रेणियां के लिए 300 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2025 (शाम 5:00 बजे तक) है।

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा-10) पास होना अवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास असम राज्य के रोजगार कार्यालय का वैध पंजीकरण नंबर होना भी जरूरी है। 

Guwahati High Court Age: आयु-सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम 40 वर्ष, ओबीसी/अल्पसंख्यकों की अधिकतम 43 वर्ष, एससी/एसटी(पी)/एसटी(एच) के लिए अधिकतम 45 वर्ष और दिव्यांगों के लिए अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है।

Guwahati High Court Salary: सैलरी

गुवाहाटी हाई कोर्ट में ड्राइवर (चौफर) पद के लिए उम्मीदवारों को दैनिक मजदूरी के आधार पर प्रतिदिन रु. 750 दिया जाएगा। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी और प्रारंभिक अवधि 1 वर्ष की होगी। 

Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • पहला चरण: लिखित परीक्षा
  • दूसरा चरण: ड्राइविंग टेस्ट
  • तीसरा चरण: मौखिक परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed