APSSC 2024: अरुणाचल में जूनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, अभी यहां से करें पंजीकरण
APPSC Junior Specialist Application 2024: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APSSC) आज जूनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने देगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Arunachal APSSC Junior Specialist: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APSSC) आज 5 मई, 2024 को जूनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर (Allopathy) 2024 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट- appsc.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 103 जूनियर स्पेशलिस्ट को भरना है।
शैक्षिक योग्यता और अनुभव
- आवेदक के पास अनुसूची VI में उल्लिखित संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री या अरुणाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवा नियम-2000 के समकक्ष होना चाहिए।
- आवेदक के पास भारतीय चिकित्सा परिषद की तीसरी अनुसूची के अनुसार मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदक के पास स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में 3 वर्ष का अनुभव या पीजी डिप्लोमा के बाद 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 5 जून 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
- अरुणाचल प्रदेश जूनियर विशेषज्ञ पदों के लिए आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर जूनियर स्पेशलिस्ट एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 1 ओटीआर पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ें।
- इसके बाद लॉग इन करें, पद चुनें और फॉर्म भरें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।