फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Army Recruitment 2021: How numbers are given in the physical test of rally recruitment, how many marks are there in the examination-safalta

Army Recruitment 2021: रैली भर्ती के फिजिकल टेस्ट में कैसे दिए जाते हैं नंबर, कितने अंकों की होती है परीक्षा

Wed, 07 Jul 2021 12:44 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 07 Jul 2021 12:44 PM IST
सार

भारतीय सेना द्वारा जल्द ही रैली भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए जरिए सेना में कई पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
Army Recruitment 2021: How numbers are given in the physical test of rally recruitment, how many marks are there in the examination-safalta
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के समय में देश के लाखों युवा दसवीं या बारहवीं की पढ़ाई के बाद भारतीय सेना में शामिल होने की कोशिशों में लग जाते हैं। सेना में अलग-अलग पदों पर हर साल निकलने वाली भर्तियों के लिए लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में युवा आवेदन करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे ही मौके की तलाश मे हैं तो आपको बता दें कि सेना ने हाल ही में रैली भर्ती के जरिए बंपर भर्तियां करने का ऐलान किया है जिसके अंतर्गत यहां जनरल ड्यूटी कॉ़न्स्टेबल, टेक्निकल, आर्मी क्लर्क, ट्रेडस मैन समेत कई पदों को भरा जाना है। जनरल ड्यूटी कॉ़न्स्टेबल के लिए न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और आर्मी क्लर्क व ट्रेडस मैन पदों के लिए आयुसीमा साढ़े सत्रह से अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। जल्द ही इस वर्ष भी रैली प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना चाहिए। इसके अलावा आज हम रैली भर्ती के उम्मीदवारों को रैली भर्ती में होने वाली फिजिकल परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया से जुड़ी कुछ अहम जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे पूरा समझने के लिए युवाओं को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

रैली भर्ती के फिजिकल में क्या-क्या होता है शामिल 

आपको बता दें कि इंडियन आर्मी की रैली भर्ती में सबसे पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ महज 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को 10 पुलअप्स, बैलेनसिंग, व 9 फिट की लॉन्ग जम्प से भी होकर गुजरना होता है। 

विज्ञापन

किसके लिए दिए जाते हैं कितने नंबर 

रैली भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल परीक्षण कुल 100 अंकों का होता है जिसमें 1.6 किमी की दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी कर लेने वाले युवाओं को 60 अंक प्रदान किए जाते हैं जबकि 5 मिनट 31 सेकेंड से लेकर 5 मिनट 45 सेकेंड तक दौड़ पूरी करने वाले युवाओं को 48 नंबर दिए जाते हैं। इस निर्धारित समयावधि के बाद दौड़ पूरी करने वाले सभी उम्मीदवारों को असफल माना जाता है। इसके अलावा 10 या दस से अधिक पुलअप्स करने वाली युवाओं को 40 अंक जबकि 9, 8, 7, 6 पुलअप्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: 33, 27, 21, 16 अंक प्रदान किए जाते हैं। बता दें कि रैली भर्ती में बैलेनसिंग, व 9 फिट की लॉन्ग जम्प में सफल होने पर कोई अंक दिए जाने का प्रावधान नहीं है लेकिन इस पड़ाव को भी पूरा करना अनिवार्य होता होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब होगी घर बैठे सभी एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर बैठे अपने किसी भी प्रतियोगी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे प्रतियोगी स्टूडेंट्स को आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजनव प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, UPSSSC PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जार ही है।इसकेअलावा उम्मीदवारआज ही नीचे दिए Safalta द्वारा चलाए जाने वाले इस खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed