फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APPSC Group 2 Result 2024: Prelims result date, expected cut-off and more read here

APPSC Group 2 Result 2024: कब आ सकता है ग्रुप 2 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, यहां जाने एक्सपेक्टेड कट-ऑफ

Tue, 26 Mar 2024 05:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Mar 2024 05:15 PM IST
सार

APPSC Group 2 Result 2024: पहले की अधिसूचना में, एपीपीएससी ने कहा था कि ग्रुप 2 परीक्षा परिणाम अगले पांच से आठ सप्ताह में यानी 31 मार्च से 21 अप्रैल के बीच घोषित किए जाएंगे। पूरी खबर नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
APPSC Group 2 Result 2024: Prelims result date, expected cut-off and more read here
APPSC Group 2 Result 2024 - फोटो : Social Media

विस्तार

APPSC Group 2 Result 2024: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 25 फरवरी, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एपीपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने एपीपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा 2024 में भाग लिया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगले दौर में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


एपीपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की हुई। परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी परीक्षा के एक दिन बाद 26 फरवरी को जारी की गई थी, जिसमें आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 27 फरवरी से 29 फरवरी तक खुली थी।

विज्ञापन

परीक्षा परिणाम दिनांक 
पहले की अधिसूचना में, एपीपीएससी ने कहा था कि ग्रुप 2 परीक्षा परिणाम अगले पांच से आठ सप्ताह में यानी 31 मार्च से 21 अप्रैल के बीच घोषित किए जाएंगे। घोषित होने पर, उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर देख सकते हैं। 

APPSC Group 2 Result 2024: एक्सपेक्टेड कट-ऑफ  
आयोग ने उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग योग्यता मानदंड निर्धारित किए हैं। ये अपेक्षित कट-ऑफ श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है। 
विभिन्न श्रेणियों के लिए एक्सपेक्टेड कट-ऑफ  
सामान्य वर्ग- 80-82
पिछड़ा समुदाय-ए- 80-82
बीसी-बी- 80-82
बीसी-सी- 66-67
बीसी-डी- 80-82
बीसी-ई- 76-77
जनजाति- 69-70
वी.एच- 60-61
एचएच- 60-61
ओएच- 76-77

एपीपीएससी ग्रुप 2 सेवा भर्ती 2024 से संबंधित अतिरिक्त विवरण और जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed