खुशखबर: राज्य का बड़ा फैसला, लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अब नहीं होगा इंटरव्यू
- राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला- लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया से खत्म किया इंटरव्यू
- अब सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अक्सर छात्रों को लोक सेवा आयोग में अंतिम रूप से चयन के लिए होने वाली इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर उलझन रहती है। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद कई छात्र इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाते हैं। लेकिन अब लोक सेवा आयोग द्वारा की जाने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC - Andhra Pradesh Public Service Commission) की भर्तियों के लिए अब इंटरव्यू नहीं देना पड़ेगा।
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया है। यह बड़ा बदलाव है, जो एक जनवरी 2020 से आयोग द्वारा की जाने वाली सभी भर्ती प्रक्रियाओं में लागू होगा।
ये भी पढ़ें : UPPSC परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, अरबी-फारसी समेत पांच विषय हटे, जानें और क्या बदला
यानी अब आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा होने वाली सभी भर्तियां सिर्फ लिखित परीक्षाओं के आधार पर की जाएंगी। ऐसा शायद पहली बार होगा जब किसी लोक सेवा आयोग द्वारा बिना इंटरव्यू के, सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी।
फैसले की तारीफ या विरोध?
आंध्र प्रदेश सरकार के इस फैसले की तारीफ भी हो रही है और विरोध भी। जो लोग इंटरव्यू व्यवस्था बरकरार रखना चाहते हैं, उनका कहना है कि इसे खत्म करने से अभ्यर्थियों की वास्तविक क्षमता को परखा नहीं जा सकेगा। वहीं, जो लोग सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की प्रथा खत्म होगी।
IIT और IIM करेंगे मदद
हालांकि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से से परीक्षा के आयोजन में मदद लें। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी रहने की गुंजाइश न हो। लिखित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो।
ये भी पढ़ें : ये यूनिवर्सिटी हर छात्र को देगी नौकरी की गारंटी, सरकार ने दी मंजूरी
भरे जाएंगे खाली पद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी क्षेत्रों में खाली पदों को भरने के लिए भी कहा है। आयोग इसके लिए सभी विभागों से आंकड़े लेकर खाली पदों की पहचान करेगा। इसके बाद जनवरी 2020 में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।