फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Application process of UPPSC PCS 2022 has started for hundreds of posts including DSP, BDO-safalta

UPPSC PCS 2022 : DSP, BDO समेत सैकड़ों पदों के लिए शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, जानें इसमें कितनी है प्रतिस्पर्धा और कैसे प्राप्त कर सकते हैं सफलता

Mon, 21 Mar 2022 03:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 21 Mar 2022 03:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक इसके लिएशुल्क का भुगतान कर सकते हैं और 16 अप्रैल तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Application process of UPPSC PCS 2022 has started for hundreds of posts including DSP, BDO-safalta
UPPSC Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए होली से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 16 मार्च से कर दी है।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93 और बीडीओ के 36 पदों समेत कुल 250 पदों पर भर्ती कीजानी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए 12 अप्रैल तक आवेदन शुल्क का भुगतान करसकते हैं और 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस भर्ती में कितनी है प्रतिस्पर्धा :

UPPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PCS परीक्षाओं में शामिल होने के लिए हर साल तकरीबन 6 से 7 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आयोजित की गई PCS 2021 में कुल रिक्तियों की संख्या 400 थी और इसमें हिस्सा लेने के लिए 6,91,173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि PCS 2020 में कुल रिक्तियों की संख्या 200 थी और इसमें हिस्सा लेने के लिए के 5,95,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के लिएआवेदकों की संख्या और रिक्तियों की संख्या को देखकर अभ्यर्थी समझ सकते हैं कि इसमें काफी प्रतिस्पर्धा है। इसलिए इसकी बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं :

विज्ञापन

1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ कोदेखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. अलग अलग प्रकाशकों की ज्यादा किताबें ना पढ़े :
इस परीक्षा की तैयारी के दौरान ज्यादा प्रकाशकों की किताबें न पढ़ें। इससे आपको कंफ्यूजन हो सकता है। साथ ही इस परीक्षा के लिए आप अपने नोट्सबनाएं और परीक्षा से पहले इसका 2 से 3 बार रिवीजन जरूर करें।
3. ज्यादा स्ट्रेस ना लें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है औरआप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। साथ ही ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
4. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगातथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे।
5. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई :
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसेविषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed