Allahabad High Court Admit Card 2021: अगर आप भी बनना चाहते हैं समीक्षा अधिकारी तो परीक्षा से पहले कर लें इस तरह के प्रश्नों की पक्की तैयारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। समीक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के एग्जाम 10 और 12 दिसंबर 2021 को कराए जाएंगे।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के कुल 411 पदों की भर्ती के लिए एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आरओ का एग्जाम 10 से 12 दिसंबर जबकि एआरओ के लिए 14 से 20 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी। एग्जाम के लिए तय की गई तारीखों के अनुसार, समीक्षा अधिकारी के पदों की लिखित परीक्षा एआरओ के एग्जाम से पहले कराई जाएगी। इनमें शामिल हो रहे कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में 200 अंकों की परीक्षा देनी होगी जिसके लिए उन्हें तीन घंटे का समय दिया जाएगा। इस एग्जाम में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग शामिल नहीं है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है, जो इस एग्जाम में पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की मॉक टेस्ट सीरीज Allahabad High Court RO ARO Mock Test: Attempt Here डिजाइन की गई है। इस निशुल्क कोर्स की मदद से कैंडिडेट्स पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
एग्जाम में पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल:
1.एकमात्र धर्म जिसका कोई संस्थापक नहीं है?
उत्तर. सनातन धर्म ।
2.एकेश्वरवाद किस धर्म की एक विशेषता है?
उत्तर. इस्लाम ।
3.बौद्ध से संबंधित ग्रंथ है?
उत्तर. अभिधमम्पिटक।
4.ओडिसी नृत्य का संरक्षक किसे कहा जाता है?
उत्तर. कलिंग नरेश।
5.ऐसा नृत्य जो स्त्री व पुरुष दोनों के द्वारा आयोजित किया जाता है?
उत्तर. सुत्रिया।
6.राग मियां की मल्हार का रचयिता किसे माना जाता है?
उत्तर. तानसेन।
7.बिरजू महाराज किस क्षेत्र के सुविख्यात कलाकार हैं?
उत्तर. कत्थक।
8.दमयंती जोशी किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित है?
उत्तर. कत्थक।
9.रंगमंच में यवनों के प्रभाव से यवनिका शब्द प्रचलन में आया। यह शब्द किसके लिए उपयोग किया जाता है?
उत्तर. पर्दा।
10.भारत में निर्मित प्रथम रंगीन फिल्म थी?
उत्तर. किसान कन्या।
सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।