फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Recruitment 2025: Golden opportunity in Bilaspur, application started; Apply by March 3

AIIMS Recruitment 2025: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया शुरू; तीन मार्च तक करें अप्लाई

Mon, 17 Feb 2025 03:37 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 17 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

AIIMS Bilaspur Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2025: Golden opportunity in Bilaspur, application started; Apply by March 3
AIIMS Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AIIMS Bilaspur Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS Bilaspur Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण

एम्स बिलासपुर में कुल तीन प्रमुख पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:

  • प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III/प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II- 02 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर- 01 पद

यह भर्ती अभियान उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में अनुभव और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है।

योग्यता और अनुभव

प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II: उम्मीदवारों को साइंस में 12वीं पास होना चाहिए और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (एमएलटी/डीएमएलटी) या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) का कोर्स किया हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या 3 वर्षीय GNM कोर्स होना जरूरी है।

डेटा एंट्री ऑपरेटर: उम्मीदवार को साइंस में 12वीं पास होना चाहिए और DOEACC 'A' लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, सरकारी, ऑटोनॉमस, पीएसयू या किसी मान्यता प्राप्त संगठन में 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा ईमेल के माध्यम से और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए तय तिथि और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी

  • प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II: 20,000 रुपये + HRA (स्वीकृत दर के अनुसार)
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर: 18,000 रुपये

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AIIMS बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
  • संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र को सही ढंग से भरने के बाद उसे सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed