AIIMS Raipur Recruitment: एम्स रायपुर में नौकरी पाने का मौका, 50 हजार से अधिक मिलेगा वेतन
AIIMS Raipur Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमसीआई द्वारा पंजीकृत एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि आवेदक का इंटर्नशिप पूरा होना भी आवश्यक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS Raipur Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने जूनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) / ग्रुप 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन AIIMS Raipur की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
AIIMS Raipur Recruitment: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
एम्स रायपुर में जूनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) / ग्रुप 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई, 2022 से शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से एम्य रायपुर कुल 34 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा ।
AIIMS Raipur Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमसीआई द्वारा पंजीकृत एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि आवेदक का इंटर्नशिप पूरा होना भी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
AIIMS Raipur Recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।