फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Jammu Recruitment 2025: Apply for 80 Faculty posts, check eligibility criteria

AIIMS Jammu Job: एम्स जम्मू में निकलीं फैकल्टी पदों पर नौकरियां, आवेदन शुरू; जानें योग्यता की सभी शर्तें

Sat, 04 Oct 2025 01:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 04 Oct 2025 01:11 PM IST
सार

AIIMS Jammu Vacancy 2025: एम्स जम्मू ने 2025 में फैकल्टी पदों के लिए भर्ती जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु, योग्यता और अनुभव जैसी सभी शर्तें निर्धारित की गई हैं। भर्ती के बारे में विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Jammu Recruitment 2025: Apply for 80 Faculty posts, check eligibility criteria
AIIMS Jammu Recruitment 2025 - फोटो : exams.aiimsjammu.edu.in/login

विस्तार

AIIMS Jammu Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जम्मू ने ग्रुप-ए के 80 फैकल्टी पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। यह भर्ती विभिन्न चिकित्सा विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjammu.edu.in पर जाकर 24 अक्तूबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 80 पद भरे जाएंगे, जिनमें 24 प्रोफेसर, 15 एडिशनल प्रोफेसर, 18 एसोसिएट प्रोफेसर और 23 सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी पदों के लिए एमबीबीएस और एनएमसी मान्यता प्राप्त एमडी अनिवार्य है। सहायक प्रोफेसर के लिए 3 साल, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 साल, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 10 साल और प्रोफेसर के लिए 14 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी है।

अनुभव मुख्यतः मेडिकल कॉलेज या मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए। सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता और अनुभव एनएमसी के मानकों के अनुसार तय हैं।

वेतन इस प्रकार है:

पद ग्रेड/लेवल वेतनमान (7वीं CPC अनुसार)
प्रोफेसर लेवल-14-A 1,68,900 - 2,20,400
एडिशनल प्रोफेसर लेवल-13-A2+ 1,48,200 - 2,11,400
एसोसिएट प्रोफेसर लेवल-13-A1+ 1,38,300 - 2,09,200
असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल-12 1,01,500 - 1,67,400

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है (24 अक्तूबर 2025 तक)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष, PwBD उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष की छूट निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये, जबकि PwBD उम्मीदवार शुल्क से मुक्त हैं। ध्यान दें कि एससी/एसटी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क उन उम्मीदवारों के लिए वापस कर दिया जाएगा जो आवेदन किए गए पदों के लिए इंटरव्यू में उपस्थित होते हैं।

विज्ञापन

दस्तावेज भेजने का पता और अंतिम तिथि

जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें अपने सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों की स्वयं सत्यापित कॉपियां भी साथ में भेजनी होंगी। इनमें आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (भुगतान का प्रमाण सहित), जाति प्रमाण-पत्र (निर्धारित फॉर्मेट में), EWS/PwBD प्रमाण-पत्र, NOC और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

पता:

रजिस्ट्रार
शैक्षणिक ब्लॉक, 6वीं मंजिल,
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, विजयपुर,
जम्मू, 1841134

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed