AIIMS Recruitment 2023: एम्स में सीनियर-जूनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
AIIMS Deoghar Recruitment 2023: एम्स देवघर में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS Deoghar Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2023 तक है।
AIIMS Deoghar रिक्तियों की संख्या
एम्स देवघर में रेजीडेंट पदों पर निकली इस भर्ती के तहत 109 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इंटरव्यू की संभावित तिथि 19 दिसंबर, 2023 है।
-
सीनियर रेजिडेंट: 96 पद
-
जूनियर रेजिडेंट: 13 पद
aiims bharti 2023 आयुसीमा
एम्स देवघर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को लेवल 10 के तहत 56,100 प्रति माह प्लस एनपीए और स्वीकार्य सामान्य भत्ते वेतन मिलेगा।
aiims deoghar recruitment शैक्षणिक योग्यता
एम्स देवघर भर्ती 2023 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (एमबीबीएस) की डिग्री होनी चाहिए।
AIIMS Deoghar Vacancy आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी (सभी श्रेणियां)/ईडब्ल्यूएस/महिला (सभी श्रेणियां) उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।