AIIMS Recruitment: जूनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी
AIIMS Recruitment: एम्स बिलासपुर में जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
AIIMS Bilaspur Junior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Bilaspur भर्ती विवरण
एम्स बिलासपुर में चल रहा यह भर्ती अभियान 141 जूनियर रेजिडेंट्स के पद को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर, 2023 तक है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 07 नवंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
AIIMS Recruitment आवेदन शुल्क
एम्स बिलासपुर में जूनियर रेजीडेंट पदों पर फॉर्म भरते समय 1180 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये (जीएसटी सहित) देना होगा। बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
यहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
जूनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू प्रशासनिक ब्लॉक, तीसरी मंजिल, एम्स-बिलासपुर, कोठीपुरा, हिमाचल प्रदेश-174037 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।