फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIASL Recruitment 2024 apply for Duty Manager, Duty Officer and Various posts, check eligibility criteria

AIASL Jobs 2024: एयर इंडिया में टर्मिनल मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड

Tue, 05 Nov 2024 03:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 05 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

AIASL Jobs 2024: एयर इंडिया एयर एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने अप्रेंटिस सहित विभिन्न पदों की भर्ती निकली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
AIASL Recruitment 2024 apply for  Duty Manager, Duty Officer and  Various posts, check eligibility criteria
AIASL Recuritment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

AIASL Recruitment 2024: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने वॉकइन मोड के माध्यम से डिप्टी टर्मिनल मैनेजर-पैक्स, ड्यूटी ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर-टेक्निकल समेत अन्य पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiasl.in) पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है।

रिक्ति विवरण
  • उप टर्मिनल प्रबंधक-पैक्स 1
  • ड्यूटी मैनेजर 1
  • उप प्रबंधक-रैंप 2
  • कर्तव्य अधिकारी 3
  • कनिष्ठ अधिकारी-तकनीकी 1
  • ग्राहक सेवा कार्यकारी 35
  • कनिष्ठ ग्राहक सेवा कार्यकारी
  • अप्रेंटिस 45
  • रैंप सेवा कार्यकारी 4
  • यूटिलिटी एजेंट और रैंप ड्राइवर 15
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग मांगी गई हैं। एआईएटीएसएल की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार पोस्ट के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/बीटेक, स्नातक, एमबीए पूरा हो।


आयु सीमा
एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें ओबीसी उम्मीदवार को 3 वर्ष की और एससी, एसटी उम्मीदवार को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इन सभी पदों के लिए एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवीरों का चयन टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजाब में नियुक्त किया जाएगा।

उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों (आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित) के साथ पता- स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ए-ब्लॉक, गुरु अमर दास एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड, अमृतसर, पंजाब, पिन-143001 पर 14 नवंबर 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed