फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agniveer Vacancy 2025: Registration Window for Agniveer Vayu Closes Today, Don’t Miss the Chance! Apply Now

Agniveer Vacancy 2025: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज बंद होगी पंजीकरण विंडो, मौका न गंवाएं! तुरंत करें आवेदन

Mon, 04 Aug 2025 06:35 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 04 Aug 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Vacancy 2025: Registration Window for Agniveer Vayu Closes Today, Don’t Miss the Chance! Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
Indian Air Force Vacancy 2025: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) द्वारा अग्निवीर वायु (Agniveervayu) के पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के साथ-साथ डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स किए हुए अभ्यर्थियों के लिए भी सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Elgibility: विज्ञान और गैर-विज्ञान वर्गों में अलग-अलग मानदंड

विज्ञान वर्ग के लिए:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 परीक्षा कम से कम 50% अंकों और अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • या फिर अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी) में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।

गैर-विज्ञान वर्ग के लिए:

  • अभ्यर्थी ने किसी भी स्ट्रीम में 10+2 पास की हो और कुल तथा अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
  • या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास किया हो, जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों और अंग्रेजी में भी 50% अंक प्राप्त किए गए हों।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे होता है अग्निवीर वायु का चयन?, यहां समझें पूरी प्रक्रिया

IAF Agniveer Vayu Selection Process: चार चरणों में होगा मूल्यांकन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षा के मानक:

  • पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को वही दूरी 8 मिनट में तय करनी होगी।
  • इसके अतिरिक्त पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स जैसे अभ्यास भी करवाए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

हर वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन के समय ₹550 की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed