UPSSSC PET 2022: PET 2021 के बाद अभ्यर्थियों को कई भर्तियों में मिला है शामिल होने का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में फिर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जा रहा है। PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू हुई थी और ये 27 जुलाई 2022 तक चलेगी। PET 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तीन अगस्त 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। UPSSSC द्वारा यह परीक्षा राज्य में दूसरी बार आयोजित कीजा रही है। इससे पहले इसका आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए यह परीक्षा बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET 2022 के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतरतैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
PET 2021 के आधार पर आयोजित हुई हैं कई भर्तियां :
उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन हर साल किया जाना है और इसके स्कोरकार्ड की वैलिडिटी एक साल तक की है। राज्य में 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई PET का स्कोरकार्ड 28 अक्टूबर 2021 कोजारी किया गया था और इस स्कोरकार्ड की वैलिडिटी 27 अक्टूबर 2022 तक है। PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अभी तक कई भर्तियों में शामिल होने का मौका मिला है। इस परीक्षा में शामिलहोने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर समेत और भी कई भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिला है। PET 2021 की तरह PET 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी कई भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
अभी तक कितने पदों पर निकली है भर्ती :
PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को हजारों पदों पर निकली भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिला है। PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए UPSSSC ने अभी तक लेखपाल के 8,085 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों, ITI इंस्ट्रक्टर के 2,504 पदों, सप्लाई इंस्पेक्टर और UDA, LDA के 76 पदों तथा मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से कुछ भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है और कुछ के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।