AFCAT 2025: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए करें आवेदन, 31 दिसंबर तक खुली है पंजीकरण विंडो
AFCAT 2025: भारतीय वायु सेना ने एफकैट परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2025: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायु सेना ने पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in. पर पंजीकरण विंडो 31 दिसंबर रात 11.30 बजे तक खुली है।
कुल 336 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। परीक्षा 22 और 23 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदक 7 फरवरी, 2025 (शाम 5 बजे) से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए आयु वर्ग 20 वर्ष से 26 वर्ष है।
परीक्षा शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद, एएफसीएटी प्रवेश के लिए 550 रुपये + जीएसटी (गैर-वापसीयोग्य) का परीक्षा शुल्क (एनसीसी विशेष प्रवेश के लिए लागू नहीं) ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
IAF AFCAT Application Form: आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in. पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 01/2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।