{"_id":"594b59a54f1c1b672c8b484b","slug":"acid-attack-victims-to-get-reservation-in-government-job-and-promotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक पीड़ितों को अब सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण और प्रमोशन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसिड अटैक पीड़ितों को अब सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण और प्रमोशन
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों को अब सरकारी नौकरियों में आरक्षण और प्रमोशन देने का फैसला किया है। खबर है कि केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training ) ने एसिड अटैक पीड़ितों के साथ-साथ मानसिक रूप से कमजोर और स्वालीनता से जूझ रहे लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, प्रमोशन और उम्र में छूट दिए जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरी में छूट देती है तो फिर एसिड अटैक पीड़ितों को अलग से छूट देने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ये छूट फिलहाल IAS में भर्ती के लिए होगी। सीधे रिक्रूटमेंट के मामलों में एसिड अटैक पीड़ितों के लिए 4 फीसदी का आरक्षण रखा जाएगा। हालांकि DoPT ये सुझाव आने वाले 15 दिनों के अंदर लगभग सभी केंद्र सरकार विभागों को भेज देगी जिसके बाद इसे सभी विभागों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन