{"_id":"295f0c3675c647667f85569701158105","slug":"abundance-of-jobs-in-the-post-office-the-application-soon-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाकिये के 2400 पद खाली, 10वीं पास की भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
डाकिये के 2400 पद खाली, 10वीं पास की भर्ती
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल में योग्य उम्मीदवारों के लिए पोस्टमैन (डाकिया), मेलगार्ड व मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2426 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में पोस्टमैन के 1680 पद, मेलगार्ड के 21 पद व मल्टी टास्किंग स्टाफ के 725 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आयु की गणना 18 फरवरी, 2015 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग को 500 रुपये (आवेदन पत्र 100+ परीक्षा शुल्क 400) व आरक्षित वर्ग को 100 रुपये (केवल आवेदन पत्र मूल्य) निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2015 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.dopmah.in/ पर लॉग ऑन करें।