AAI recruitment 2022: असिस्टेंट के 156 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
AAI recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 156 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
विस्तार
AAI recruitment 2022: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले और इसके लिए दिन-रात तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इंतजार होता है तो बस एक मौके का। ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया/AAI ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर जमा कर सकते हैं।
आज है आवेदन की आखिरी तारीख
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 30 सितंबर, 2022 को है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर, 2022 से शुरू की गई थी। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
इन पदों पर है भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 156 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 1,10,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
कैसे करे आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।