UP Police: दूसरे दिन 68.2 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा, 72 संदिग्ध भी पकड़े; देखें पूरा विवरण
UP Police Exam: आज 24 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। कुल दूसरे दिन 6,57,443 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 72 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए। वहीं, कुल 8,24,573 उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दूसरे दिन की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में सफलतापूर्वक किया गया। यूपी कांस्टेबल भर्ती पुनःपरीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन था। पहले दिन करीब 21 फीसदी उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भी यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन राज्य भर में 61 नकलची और अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
दूसरे दिन परीक्षा में शामिल हुए इतने अभ्यर्थी
दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा जानकारी साझा की गई है। दूसरे दिन भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में कुल 3,21,322 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। वहीं, इस पाली के लिए कुल 4,12,155 ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। इसके साथ ही इस पाली में 30 संदिग्ध अभ्यर्थी भी पकड़े गए।
दूसरी पाली के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या 4,81,838 थी, जिसमें से 3,36,121 उम्मीदवार ही परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड की संख्या 4,12,418 रही। कुल मिलाकर दूसरे दिन 6,57,443 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 72 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए।
आरक्षी भर्ती - 2023 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन दिनांक 24.08.2024 को परीक्षा देने के लिए निर्धारित अभ्यर्थियों ,उपस्थित अभ्यर्थियों एवं संदिग्ध अभ्यर्थियों का संख्यात्मक विवरण -
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) August 24, 2024
-परीक्षा नियंत्रक#UP_Const_Rectt_23#उ0प्र0_आरक्षी_भर्ती_23@cmofficeUP@uppolice@Rajeevkrishna69 pic.twitter.com/uj7sAeETXx
पहले दिन इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
यूपीआरपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि शुक्रवार को पहले दिन दोनों पालियों में 79.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पहली पाली के 4,09,720 अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए, लेकिन केवल 3,21,265 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
इसी प्रकार, दूसरी पाली के 4,09,880 अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए, लेकिन केवल 3,27,167 अभ्यर्थी ही दूसरी पाली में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
कल तीसरे दिन की परीक्षा
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को शिफ्ट शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा अब 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।