फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   25 percent questions will be asked in PET from five topics of social science-safalta

UPSSSC PET 2022: सोशल साइंस के पांच टॉपिक्स से PET में पूछे जाएंगे 25 प्रतिशत प्रश्न, इन टॉपिक्स की पूरी जानकारी और इनका सिलेबस देखें यहाँ

Wed, 13 Jul 2022 06:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 13 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का इसमें शामिल होना आवश्यक है।
 

विज्ञापन
25 percent questions will be asked in PET from five topics of social science-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षाके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से ही शुरू है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर है। PET का आयोजन राज्य में दूसरी बार किया जा रहा है जबकि इससे पहले यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET मेंअच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ परअभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल साइंस के इन 5 टॉपिक्स से पूछे जाएंगे 25 प्रतिशत प्रश्न :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से कुल 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 15 विषयों/टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग द्वारा PET 2022 के लिए जारी किए गए सिलेबस केमुताबिक इस परीक्षा में तकरीबन 25 फीसदी प्रश्न सोशल साइंस के 5 टॉपिक्स से पूछे जाएंगे। इन 5 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री (5 अंक के 5 प्रश्न), इंडियन नेशनल मूवमेंट (5 अंक के 5 प्रश्न), जियोग्राफी (5 अंकके 5 प्रश्न), इंडियन इकॉनमी (5 अंक के 5 प्रश्न) और इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (5 अंक के 5 प्रश्न) शामिल हैं। अभ्यर्थी इन पाँचों टॉपिक्स का पूरा सिलेबस आगे देख सकते हैं।

विज्ञापन

इंडियन हिस्ट्री : 

सिन्धु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्मः गौतम बुद्ध (जीवनी एवं शिक्षायें), जैन धर्म: महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें), मौर्य वंशः सम्राट अशोक, गुप्त वंश: समुद्र गुप्त, चन्द्रगुप्त द्वितीय, हर्षवर्द्धन, राजपूतकाल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन नेशनल मूवमेंट : 

स्वधीनता आन्दोलन के प्रारंभिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन : महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडियाएक्ट, 1935, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

जियोग्राफी : 

भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल : नदियां तथा नदियों की घाटी, भूजल संसाधन, पर्वत, पहाड़ियां तथा हिमनद, मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र, वन, खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में )
भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल, जलवायु तथा मौसम, टाइम जोन, जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास
इंडियन इकॉनमी : 
भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक) : योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र, हरित क्रांति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार, वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2014 के पञ्चात के आर्थिक सुधार :कृषि सुधार, ढांचागत सुधार, श्रम सुधार, आर्थिक सुधार, जी०एस०टी०, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन : भारतीय संविधान : भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं नीति-निर्देशक सिद्धान्त, राज्य के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध,  न्यायिकढांचा सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed