फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   2,75,567 candidates selected for written test in BSF HCM physical; Result out at rectt.bsf.gov.in

BSF HCM Result 2025: बीएसएफ एचसीएम के फिजिकल में 275567 अभ्यर्थी सफल; जारी हुआ परिणाम, अगला चरण लिखित परीक्षा

Tue, 02 Sep 2025 08:43 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 08:43 AM IST
सार

BSF HCM ASI Result 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो, हवलदार क्लर्क असम राइफल्स भर्ती 2024 के शारीरिक परीक्षण का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण, यानी लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध सूची में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं...
 

विज्ञापन
2,75,567 candidates selected for written test in BSF HCM physical; Result out at rectt.bsf.gov.in
BSF HCM Physical Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSF HCM Result: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो, हवलदार क्लर्क असम राइफल्स भर्ती 2024 के पीएसटी और पीईटी का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

2,75,567 अभ्यर्थी होंगे लिखित परीक्षा में शामिल

पीएसटी व पीईटी योग्य अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। कुल 2,75,567 अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया में शामिल होन के लिए अस्थाई रूप से चुना गया है। इसमें एएसआई स्टेनो/कॉम्बेटेंट स्टेनो के लिए 8,526 उम्मीदवार, सीएपीएफ मिनिस्टीरियल कॉम्बेटेंट मिनिस्टीरियल और असम राइफल्स हवलदार क्लर्क पद के लिए 2,67,041 उम्मीदवार शामिल हैं। पीईटी पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSF HCM Written Admit Card: कब जारी होगा लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र?

लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट, डीवी व मेडिकल होगा। बीएसएफ एचसीएम परिणाम के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य और चयनित उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र/कॉल लेटर सीएससी द्वारा नियत समय पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपडेट लेते रहें। 

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न प्तर केवल हिंदी और अंग्रेजी में होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 40 मिनट और कुल अंक 100 होंगे।

बीएसएफ एचसीएम-2024 का विज्ञापन 8 जून 2024 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08.07.2024 थी। पीईटी व पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

परिणाम पीडीएफ यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed