फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   11 LAKH TEACHERS WILL BE TRAINED PROPERLY BEFORE 2019

साल 2019 तक 11 लाख शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Mon, 28 Aug 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 28 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
11 LAKH TEACHERS WILL BE TRAINED PROPERLY BEFORE 2019

मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही देश का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मार्च 2019 तक 11 लाख से ज्यादा अप्रशिक्षित शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं शिक्षक दिवस के मौके पर HRD मंत्रालय केंद्रीय विद्यालयों के करीब 2000 छात्रों को टैबलेट की मदद से विज्ञान और गणित विषय पढ़ाने की परियोजना की भी शुरुआत कर सकता है।

विज्ञापन


पढ़ेंः Kerala NEET 2017 : फेज 6 की मेरिट लिस्ट जारी, 29 अगस्त तक होगा एडमिशन

विज्ञापन

'स्वयं' और 'स्वयं प्रभा' योजना के माध्यम से होगी ट्रेनिंग

11 LAKH TEACHERS WILL BE TRAINED PROPERLY BEFORE 2019

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षकों की ट्रेनिंग स्कूल शिक्षा सुधारों का एक अहम हिस्सा है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 लाख से अधिक अप्रशिक्षित शिक्षक सरकारी स्कूलों और 6 लाख निजी स्कूलों में मौजूद हैं। इससे पहले, RTI कानून के तहत उन्हें साल 2015 तक प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा पूरा करना था।

पढ़ेंः सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साल 2019 तक का समय बढ़ाया गया है क्योंकि अप्रशिक्षित शिक्षक का पढ़ाना गलत है। यही वजह है कि केंद्र सरकार 'स्वयं' और 'स्वयं प्रभा' योजना के माध्यम से शिक्षकों को ट्रेनिंग देने जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि करीब 8 से 9 लाख तक शिक्षकों को पंजीकरण कराया जाएगा। हालांकि वास्तविक आंकड़ा 15 सितंबर तक उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed