फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Career Growth: Networking Is Not Just About Contacts, The Right People and Strategies Can Lead to Success

Career Growth: केवल संपर्क बनाना ही नेटवर्किंग नहीं है, सही लोग और रणनीतियां दिला सकती हैं कॅरिअर में सफलता

Thu, 11 Sep 2025 11:25 AM IST
शिवम गर्ग डोरी क्लार्क, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
डोरी क्लार्क, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Sep 2025 11:25 AM IST
सार

कॅरिअर की सफलता के लिए सिर्फ़ जान-पहचान बनाना ही काफी नहीं है। असली नेटवर्किंग तब होती है जब आपके पास सही लोग हों, जो आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकें और नए अवसरों के दरवाजे खोल सकें। सही रणनीतियां और उपयुक्त संपर्क न सिर्फ़ आपके व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि पेशेवर सफर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
Career Growth: Networking Is Not Just About Contacts, The Right People and Strategies Can Lead to Success
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Professional Networking Tips: एक मजबूत नेटवर्क को पेशेवर जीवन में कामयाबी की पहली सीढ़ी माना जाता है। आखिरकार, यही वह जरिया है जो एक पेशेवर को उपयोगी सुझाव व टिप्स देने और नए अवसरों की तलाश करने में मदद करता है। जरा सोचिए कि अगर आपके पास वे सही लोग हों ही न, जो वास्तव में आपकी मदद कर सकते हैं, तो क्या होगा? यह चुनौती तब और बढ़ जाती है, जब आप किसी नए क्षेत्र में शुरुआत कर रहे हों या आपने अपना स्थान बदल लिया हो।

विज्ञापन


जाहिर है अगर आपका संपर्क गलत लोगों से हो रहा है, तो आप न तो सही लोगों तक पहुंच पाएंगे और न ही बेहतर नेटवर्किंग बना पाएंगे। ऐसे में, कुछ प्रभावी रणनीतियों को अपनाकर आप न सिर्फ गलत संपकों के जाल में फंसने से बच सकते हैं, बल्कि एक प्रभावशाली नेटवर्क भी बना सकता हैं। इससे कॅरिअर या स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

सही परिचय की तस्वीर बनाइए

हो सकता है आपके मौजूदा नेटवर्क के लोग आपकी मदद करना चाहते हों, लेकिन जब तक आप अपनी जरूरत साफ शब्दों में नहीं बताएंगे, इसका अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। इसलिए, सीधे और स्पष्ट शब्दों में अपनी जरूरतों को नेटवर्क के सामने रखें। उदाहरण के लिए आप उनसे कह सकते हैं कि मैं गूगल में अप्लाई करना चाहता हूं। क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो वहां काम करता हो और जिससे आप मेरा परिचय करवा सकें? इस प्रक्रिया को और कारगर बनाने के लिए आप लिंक्डइन का उपयोग भी कर सकते हैं। वहां आप अपने दोस्तों के संपर्कों को देखकर यह पहचान सकते हैं कि कौन-सा व्यक्ति आपके लिए सही साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्स डिग्री ऑफ सेपरेशन

नेटवर्किंग की दुनिया में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है 'सिक्स डिग्री ऑफ सेपरेशन'। इसके तहत आप किसी भी व्यक्ति से अधिकतम छह रिश्तों की कड़ियों के जरिये जुड़ सकते हैं। भले ही यह रास्ता लंबा लगे, लेकिन अगर आप इसमें समय और ऊर्जा लगाने को तैयार हैं, तो सही लोगों तक पहुंच सकते हैं। साथ ही, अपने जानकारों या दोस्तों के माध्यम से पेशेवर नेटवर्किंग बनाना आसान होता है। हालांकि, सवाल यह है कि अगर आपके पास ऐसे दोस्त या संपर्क न हों, जो मददगार साबित हो सकें तो क्या किया जाए?


ऐसे में किसी सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखना शुरू करें। इससे नियोक्ता आपके विचारों को जान पाएंगे और आपके लिए बेहतर नेटवर्क बनाना तथा नई संभावनाएं तलाशना आसान हो जाएगा।

अपनी विशेषज्ञता दिखाएं

जब आप किसी नए क्षेत्र में कदम रखें और नेटवर्किंग काम न आए, तो घबराने की बजाय अपनी विशेषज्ञता को सामने लाएं। लगातार बेहतरीन काम करके भी आप सही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं, भले ही आपके पास शुरुआत में कोई बड़ा परिचय न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed