फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   youngest Pradhan of india Jabna Chauhan will inspire women in Jharkhand for swachh bharat mission

झारखंड की नारी शक्ति को प्रेरित करेंगी देश की सबसे युवा प्रधान जबना चौहान

Tue, 27 Feb 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Tue, 27 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
youngest Pradhan of india Jabna Chauhan will inspire women in Jharkhand for swachh bharat mission
जबना चौहान
देश की सबसे युवा प्रधान जबना चौहान ने झारखंड की राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए जबना ने इस योजना के कार्यान्वयन पर विचार रखे। 
विज्ञापन


हिमाचल योजना की क्या स्थिति है, क्या सुधार किए जा सकते हैं, इस पर भी अपने सुझाव दिए। सोमवार को सम्मेलन का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवीर दास ने किया। अध्यक्षता केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व भर के 10 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। देश की चुनिंदा 4 महिला सरपंच अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रख रही हैं। सम्मेलन में भाग लेने के बाद जबना चौहान 28 फरवरी को झारखंड के जिला छतरपुर में महिला सखी मंडल और युवा समूह के सम्मेलन में विशेष तौर पर भाग लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वे झारखंड की नारी शक्ति को स्वच्छता तथा नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगी। जबना चौहान के लिए विशेष तौर पर आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में स्थानीय उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed