{"_id":"5fa571ff8ebc3e276d6bb340","slug":"women-vegetable-sellers-attacked-medical-team-trying-to-collect-covid19-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: महिला सब्जी विक्रेताओं ने कोविड जांच टीम पर किया हमला, फेंका सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: महिला सब्जी विक्रेताओं ने कोविड जांच टीम पर किया हमला, फेंका सामान
Fri, 06 Nov 2020 09:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रामगढ़ जिले की कैंप डेली मार्केट में शुक्रवार को कोविड-19 की जांच करने पहुंचे चिकित्सा दल पर महिला सब्जी विक्रेताओं और किसानों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। महिलाओं ने उनकी किट, कागजात, टेबल, कुर्सी आदि उठाकर फेंक दिए। इसकी वजह से दल को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मामले को अधिक तूल न देते हुए सिर्फ इतना कहा कि रामगढ़ के कैंप डेली मार्केट में कोविड-19 जांच दल के साथ मारपीट की छोटी सी घटना हुई। इसे वहां पहुंची पुलिस टीम ने नियंत्रित कर लिया। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि बाजार में आज कोविड-19 जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कैंप डेली मार्केट में कोविड 19 जांच के लिए गई चिकित्सा टीम के प्रमुख डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मार्केट में रैपिड एंटीजन जांच करने गई टीम पर महिला सब्जी विक्रेताओं के नेतृत्व में लाठी डंडे से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमले के कारण टीम के सदस्यों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि उनके कागजात, टेस्ट किट और अन्य उपकरण के साथ टेबल और कुर्सी भी इन महिला सब्जी विक्रेताओं ने फेंक दी। उन्होंने स्वीकार किया कि जांच दल पर हमले और विरोध प्रदर्शन के चलते कोविड जांच दल को अपना शिविर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा।
चिकित्सा टीम के साथ मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट भोलाशंकर महतो ने बताया कि प्रशासन स्थानीय लोगों को कोरोना वायरस की महामारी के बारे में आगाह करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जांच के महत्व के बारे में बताने के लिए कदम उठाए जाएंगे ताकि आने वाले समय में सहयोग मिल सके।
सब्जी विक्रेता रीता उरांव ने कहा, 'कोरोना जांच के नाम पर दल अक्सर बाजार में आ जाता है और बाजार में आने का रास्ता बंद कर पूरे दिन दुकानदारों और किसानों का नमूना एकत्र करता है। इससे बिक्री प्रभावित होती है।' पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है क्योंकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।