फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman Was Going To Her Brother House With Her Husband And Daughter on rakshabandhan, chilam tongri jharkhand

रक्षाबंधन पर उजड़ गई मांग: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Aug 2021 05:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 05:52 PM IST
सार

झारखंड के मैकलुस्कीगंज शहर के चामा मुख्य मेन रोड पर दुल्ली चिलम टोंगरी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Woman Was Going To Her Brother House With Her Husband And Daughter on rakshabandhan, chilam tongri jharkhand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड के मैकलुस्कीगंज शहर के चामा मुख्य मेन रोड पर दुल्ली चिलम टोंगरी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। जहां युवक की पत्नी को अपने मौसरे भाई को राखी बांधनी थी। जाने के क्रम में ही ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मारी और युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान चामा निवासी नंदू लोहरा (35) के रूप में की गई। नंदू अपनी पत्नी गुड़िया देवी और बेटी राधिका कुमारी के साथ हेसालौंग जा रहा था। इसी दौरान चिलम टोंगरी के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर माार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल मां-बेटी को रिम्स अस्पताल भिजवाया। इधर, हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया। जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed