फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman trampled to death by elephants in Jharkhand

झारखंड: महिला को तीन हाथियों ने कुचलकर मार डाला, महुआ लेने गई थी जंगल; हमले में एक व्यक्ति भी घायल

Mon, 27 Mar 2023 08:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 08:31 PM IST
सार

रामगढ़ के डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि महिला कुछ साथी ग्रामीणों के साथ रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर खोखा गांव के पास महुआ लेने के लिए सुबह-सुबह जंगल में गई थी, तभी तीन हाथियों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Woman trampled to death by elephants in Jharkhand
हाथी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को तीन हाथियों ने एक अधेड़ उम्र की महिला को कुचलकर मार डाला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रामगढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि महिला कुछ साथी ग्रामीणों के साथ राज्य की राजधानी रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर खोखा गांव के पास महुआ लेने के लिए सुबह-सुबह जंगल में गई थी, तभी तीन हाथियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड के सीएम सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव ईडी के सामने हुए पेश, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में जिले के पुराना सितिका गांव में एक हाथी ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed