वीडियो: फर्जी अधिकारी बनकर रुपये मांगना पड़ा महंगा, महिला ने बीच सड़क धो डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में फर्जी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अधिकारी बनना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की मांग करने वाले व्यक्ति की महिला ने पहले तो जमकर धुनाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जमशेदपुर के मानगो इलाके का हैं जहां एक व्यक्ति ने महिला से नकली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की मांग की।
Arun Mehta, Police Station In-charge Mango: She complained that a man was asking for Rs 50,000 on the pretext of helping her out with a family problem. He claimed to be from Anti-Corruption Bureau. He had fake ID-cards as well. #Jamshedpur https://t.co/z6ZPtdpdmD
— ANI (@ANI) May 8, 2019विज्ञापन
महिला ने उस व्यक्ति को रुपये देने के बहाने मानगो इलाके में बुलाया। महिला ने व्यक्ति की पहले तो चप्पल से जमकर पिटाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस स्टेशन प्रभारी अरुण मेहता ने बताया कि महिला ने व्यक्ति की शिकायत की थी।
महिला ने शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति परिवार की समस्या के कारण उनकी मदद करने के बहाने 50,000 रुपये मांग रहा है। व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से होने का दावा किया था। उसके पास फर्जी आईडी कार्ड भी थे।