{"_id":"63f8c08e17f8e353be0b2c3e","slug":"woman-injured-in-ied-blast-in-jharkhand-latest-news-update-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में आईईडी विस्फोट में महिला घायल, तीन दिन पहले गई थी एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में आईईडी विस्फोट में महिला घायल, तीन दिन पहले गई थी एक की जान
Fri, 24 Feb 2023 07:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:20 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में गंभीर रूप से घायल महिला को चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विस्फोट।
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को माओवादियों की ओर से किए गए एक आईईडी विस्फोट में 55 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब जेमा बहंडा जलाऊ लकड़ी लेने के लिए टोंटो इलाके के रंकुबुरु जंगल में गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विस्फोट में गंभीर रूप से घायल महिला को चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि माओवादी सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी का उपयोग कर रहे हैं। हताशा में वे अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बना रहे हैं, क्योंकि पिछले एक महीने में जिले में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान अब तक प्रभावी रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 100 से अधिक आईईडी को निष्क्रिय किया गया है। कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है या उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा है। तीन दिन पहले गोइलकेरा के मेरालगाड़ा इलाके में एक आईईडी विस्फोट में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन