{"_id":"5c4820cfbdec224c0b488951","slug":"woman-five-others-arrested-for-killing-husband-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में पति की हत्या करने पर महिला, पांच अन्य व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में पति की हत्या करने पर महिला, पांच अन्य व्यक्ति गिरफ्तार
Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मेदिनीनगर
भाषा, मेदिनीनगर
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Honour Killing
झारखंड के पलामू जिले में पति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला का पति अमरेश ओरांव 14 जनवरी से लापता था। वह मनातू थाना क्षेत्र अन्तर्गत मकनापुर गांव का निवासी था।
पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि ओरांव के दोस्त राजू बैथा के सुराग के आधार पर अमानत नदी के तट से उसका शव बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकनापुर गांव नदी के नजदीक स्थित है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओरांव के लापता होने के मामले में जांच के दौरान बैथा से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।