फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Will the Kanwar Yatra and the Shrawani mela will get permission in Deoghar this year from government

श्रावण मास: देवघर पर है भक्तों की नजर, मन में है सवाल- क्या इस साल कांवड़ यात्रा और मेले को मिलेगी अनुमति?

Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM IST
सार

श्रावण मास 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में भोलेनाथ के भक्त कयास लगा रहे हैं कि इस साल उन्हें भगवान के दर्शन नसीब होंगे या नहीं? हालांकि, झारखंड के देवघर में श्रावण मास को लेकर फिलहाल कोई तैयारी नहीं की जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कोरोना माहामारी के कारण यहां कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होगा। 

विज्ञापन
Will the Kanwar Yatra and the Shrawani mela will get permission in Deoghar this year from government
देवघर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माने जाने वाले श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा पर इस साल भी कोविड-19 के काले बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते सरकार की ओर से किसी भी तरह के बड़े धार्मिक आयोजन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में 25 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह के अवसर पर श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर देवघर जिला प्रशासन की ओर से कोई भी हलचल नहीं की जा रही। इसी बात से समझा जा सकता है कि राज्य सरकार देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कांवड़ मेला और भक्तों का जमावड़ा होने देने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से फिलहाल इस बड़े आयोजन को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में सभी की निगाहें सरकार के बयान पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


मंदिर में आगंतुकों का प्रवेश वर्जित
उल्लेखनीय है कि सावन में देश के हर कोने से लाखों की संख्या में भक्त भगवान बैद्यनाथ के मंदिर उनके दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन पिछली बार की तरह ही इस बार भी शायद भक्तों के हाथ निराशा ही लगे। दरअसल, झारखंड सरकार ने 30 जून को कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को आठवीं बार अगले आदेश तक बढ़ा दिया था। इसके तहत सभी धार्मिक स्थलों / पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति है, लेकिन आगंतुकों का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन


हरिद्वार में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों को छूट
इधर, झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने शनिवार (17 जुलाई) को कहा कि लोगों को कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का पालन और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने बिहार की सीमाओं और देवघर की सीमाओं पर भीड़ लगने से रोकने के लए पुलिस बल तैनात किया है।’ वहीं, उत्तराखंड के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने घोषणा की है कि कांवड़ यात्रा के निलंबन के बावजूद हरिद्वार में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों को 14 दिनों के लिए छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed