{"_id":"5afe73944f1c1bdd408b6206","slug":"wife-of-bsf-jawan-martyred-sitaram-upadhyay-asked-centre-it-will-not-bring-back-my-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में ऑपरेशन बंद करने पर भड़की शहीद की पत्नी,बोली- मुआवजा देने से पति वापस नहीं आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में ऑपरेशन बंद करने पर भड़की शहीद की पत्नी,बोली- मुआवजा देने से पति वापस नहीं आएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Fri, 18 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापार से सीजफायर उल्लंघन और गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान । बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर उल्लंघन किया और रात भर फायरिंग की।
इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान कांस्टेबल सीताराम उपाध्याय शहीद हो गए। शहीद बीएसएफ जवान की पत्नी ने भारत सरकार से पूछा है कि आपने जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान सेना और दूसरे सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही है लेकिन इस रोकथाम में मैंने अपना पति खो दिया है। पाकिस्तान लगातार सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।शहीद की पत्नी ने कहा, 'सरकार मुझे मेरे पति के शहीद होने के बाद कुछ मुआवजा दे देगी लेकिन इससे मेरे पति वापस नहीं आ जाएंगे।' सीताराम झारखंड के रहने वाले थे।
बता दें कि पिछले दिनों भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान सेना और दूसरे सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की घोषणा की थी। लेकिन यह रोक सशर्त थी। केंद्र ने लंबे सलाह-मशविरे के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध मान लिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद सीएम महबूबा को इस फैसले की जानकारी दी थी। यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से दो दिन पहले किया गया। लेकिन भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। बीती रात पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से बीएसएफ पोस्ट और सिविलियन इलाकों पर निशाना साधा गया जिसमें बीएसएफ के जवान शहीद हुए वहीं इस हमले में घायल हुए दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई है।
बता दें कि अरनिया सेक्टर में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है। जबकि जम्मू- कश्मीर के अर्नी, बिश्नाह और आरएस पुरा इलाकों में नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

India asked security forces not to launch operations during Ramzan but my husband was killed in firing by Pak.What'll happen by offering compensation?It'll not bring back my husband: Wife of BSF's Sitaram Upadhyay, who lost his life in ceasefire violation by Pak in J&K's RS Pura pic.twitter.com/nzAD6TJV5B
— ANI (@ANI) May 18, 2018