फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   visually impaired woman raped by former landlord in Jharkhand

झारखंड: पूर्व मकान मालिक पर दृष्टिबाधित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, घटना के बाद से आरोपी फरार

Thu, 30 Mar 2023 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय महिला और उसके रिश्तेदारों ने बुधवार को अपने 55 वर्षीय पूर्व मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन
visually impaired woman raped by former landlord in Jharkhand
दुष्कर्म पीड़ित महिला (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में एक दृष्टिहीन महिला के साथ उसके पूर्व मकान मालिक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर सुदामडीह इलाके की एख कॉलोनी में हुई। सोमवार को जब घटना हुई महिला अपने घर में अकेले थी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय महिला और उसके रिश्तेदारों ने बुधवार को अपने 55 वर्षीय पूर्व मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सुदामडीह पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 244 नई बसें खरीदने को दी मंजूरी, रांची शहर में परिवहन सेवा होगी मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सुदामडीह इलाके में जाने से पहले वे आरोपी के किराए के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed