फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Villagers reap benefits as normalcy returns in villages of Burha Pahar region after CRPF dismantled Naxals

झारखंड: बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के गांवों में लौट रही जिंदगी, तीन दशक तक नक्सलियों के कब्जे में रहा इलाका

Sat, 26 Nov 2022 07:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि सीआरपीएफ के यहां आने के बाद से डर खत्म हो गया है। नक्सलियों ने जंगलों और खेतों में बम लगाए हुए थे। बूढ़ा पहाड़ इलाके के ग्रामीणों ने बताया, हमें खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति मिल रही है।

विज्ञापन
Villagers reap benefits as normalcy returns in villages of Burha Pahar region after CRPF dismantled Naxals
बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के ग्रामीण - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीआरपीएफ ने इसी साल सितंबर माह में झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया था। यह इलाका तीन दशक से नक्सलियों के कब्जे में था। नक्सलियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन ऑक्टोपस चला गया था।  बूढ़ा पहाड़ इलाके के गांवों में स्थिति सामान्य होने का लाभ अब ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सीआरपीएफ के यहां आने के बाद से डर खत्म हो गया है। नक्सलियों ने जंगलों और खेतों में बम लगाए हुए थे। बूढ़ा पहाड़ इलाके के ग्रामीणों ने बताया, हमें खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति मिल रही है और अब हम व्यावसायिक गतिविधियों को भी जारी रख सकते हैं। नक्सली ग्रामीणों का अपहरण कर लेते थे। हम रात में बाहर भी नहीं निकल पाते थे। अब वह डर चला गया है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के झारखंड रेंज के आईजी अमित कुमार ने बताया, बूढ़ा पहाड़ झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ तीन जिलों में फैला हुआ है। यह नक्सलियों का गढ़ था। ऑपरेशन ऑक्टोपस दो चरणों में शुरू किया गया था। पहला चरण अगस्त में शुरू किया गया था, जब सुरक्षाबलों ने नक्सली ठिकानों का दौरान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed