{"_id":"66f10550280acc88dd05c89a","slug":"union-minister-chirag-paswan-slams-hemant-soren-vulture-remark-news-in-hindi-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'झारखंड की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी', CM सोरेन की गिद्ध वाली टिप्पणी पर चिराग पासवान का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'झारखंड की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी', CM सोरेन की गिद्ध वाली टिप्पणी पर चिराग पासवान का पलटवार
Mon, 23 Sep 2024 11:36 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:36 AM IST
सार
रांची के बिसरा मुंडा एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात की। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष ने इसे चिंताजनक और निंदनीय बताया।
विज्ञापन
चिराग पासवान, हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिद्ध वाली टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग उन्हें चुनाव में इसका जवाब देंगे। दरअसल, झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। भाजपा की झारखंड में परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में कहा था कि अब दूसरे राज्यों के नेता यहां गिद्ध की तरह मंडराएंगे।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा का जनता जवाब देगी। आगामी चुनाव में जनता का फैसला सबकुछ कह देगा।" केंद्रीय मंत्री झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे लातेहार और पलामू में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में उनके कई कार्यक्रम हैं।
हेमंत सोरेन का बयान
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड में गिद्धों का झुंड आ रहा है, इससे सतर्क रहें। वे पूरे राज्य में घूमेंगे। आप गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नेताओं को यहां देखेंगे, जो धर्म और जाति के नाम पर दंगा फैलाएंगे। बता दें कि भाजपा ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा लॉन्च की। इसका उद्देश्य झामुमो सरकार की विफलताओं को उजागर करना और राज्य की सत्ता से इनकी सरकार को बाहर करना है। ये यात्राएं 20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
विज्ञापन
तिरुपति मंदिर के प्रसाद विवाद पर चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया
रांची के बिसरा मुंडा एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "राज्य में पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या अकेले इसका फैसला राज्य इकाई करेगी।" आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष ने इसे चिंताजनक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, "जो भी इस घटना में शामिल हैं, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से न हो सके।"
चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण अब विदेशों में भी भारत को बहुत सम्मान मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अब भारत जो कहता है पुरी दुनिया उसे सुनती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन