{"_id":"661fbff62084e7241e06bc66","slug":"two-sisters-drown-in-pond-in-jharkhand-chatra-latest-news-update-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के चतरा में दो बहनें तालाब में डूबीं; रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के चतरा में दो बहनें तालाब में डूबीं; रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, एक की मौत
Wed, 17 Apr 2024 05:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, चतरा
पीटीआई, चतरा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चतरा जिले में बुधवार सुबह दो बहनें एक तालाब में डूब गईं। पुलिस ने बताया कि घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव में हुई। पांच लड़कियां तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हुआ। लड़कियों की उम्र 8 से 12 साल के बीच रही होगी। उन्होंने बताया कि दो बहनें तालाब में डूब गईं, जिनकी पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवेन्ती कुमारी (8) के रूप में हुई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पिकअप वैन पलटने से लड़की की मौत, 24 घायल
इस बीच लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जनरेटर सेट और साउंडबॉक्स ले जा रही एक पिक-वैन के पलट जाने से 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास हुई। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जिन चार लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पलामू में ऑटोरिक्शा पलटने से 3 की मौत, 6 घायल
पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रदाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री खचाखच भरे हुए थे। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन