{"_id":"64306d6a35c459c447051616","slug":"tribal-bodies-call-for-ranchi-shutdown-against-burning-of-religious-flag-on-saturday-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: धार्मिक झंडा जलाने के विरोध में रांची बंद का आह्वान, आदिवासी संगठनों ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: धार्मिक झंडा जलाने के विरोध में रांची बंद का आह्वान, आदिवासी संगठनों ने किया एलान
Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
सार
केएसएस के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल उत्सव के एक दिन बाद 25 मार्च को रांची के लोअर करम टोली इलाके में सरना का झंडा जलाया गया था, लेकिन प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में आदिवासी निकायों ने उपद्रवियों द्वारा धार्मिक झंडा जलाने के विरोध में शनिवार को रांची में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले आदिवासी निकायों ने जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम मशाल जुलूस निकाला। बंद के चलते रांची प्रशासन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास और सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी है।
विज्ञापन
बंद का एलान करने वाले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एंबुलेंस और मिल्क वैन सेवाओं और फार्मेसियों को बंद के दायरे से बाहर रखा जाएगा। केएसएस के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल उत्सव के एक दिन बाद 25 मार्च को रांची के लोअर करम टोली इलाके में सरना का झंडा जलाया गया था, लेकिन प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इस तरह की और घटनाएं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नागरी और ठाकुरगांव इलाकों में एक आदिवासी धार्मिक ध्वज को फेंक दिया गया। इन मामलों में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, हालांकि आदिवासी संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि चूंकि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसलिए हम शनिवार को रांची बंद बुलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सरना छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में पवित्र उपवन हैं और झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आदिवासियों द्वारा इनकी पूजा की जाती है। रोजगार के मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री आवास पर भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। झारखंड राज्य छात्र संघ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने गुरुवार को तमिलनाडु में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।