फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   tongue Slipped of Jamtara Congress MLA said rahul Gandhi as late congress mla controversial statement

Jharkhand: कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान, इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को बताया स्वर्गीय; देखें वीडियो

Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि जमताड़ा विधायक इरफान अंसारी डिजिटल इंडिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अगर स्वर्गीय राहुल गांधी जी नहीं होते तो आज डिजिटल कैमरा नहीं होता।

विज्ञापन
tongue Slipped of Jamtara Congress MLA said rahul Gandhi as late congress mla controversial statement
इरफान अंसारी (File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस नेताओं में खुशी का माहौल छा गया। इतनी खुशी के कारण जमताड़ा कांग्रेस विधायक की जुबान ही फिसल गई।  मीडिया से अपनी खुशी जाहिर करते वक्त उन्होंने राहुल गांधी को ही स्वर्गीय बता डाला। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, वायरल वीडियो में क्या हुआ
वीडियो में देखा जा सकता है कि जमताड़ा विधायक इरफान अंसारी डिजिटल इंडिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अगर स्वर्गीय राहुल गांधी जी नहीं होते तो आज डिजिटल कैमरा नहीं होता। सबके हाथों में फोन नहीं होता। इसके बाद विधायक के आस-पास खड़ें लोगों ने उन्हें रोकते हुए राजीव गांधी-राजीव गांधी कहने लगे तो विधायक ने कहा कि हां-हां मैं स्वर्गीय राजीव गांधी जी की बात कर रहा हूं। मीडिया से बात करते वक्त वहां खड़े किसी व्यक्ति ने विधायक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो खूब वायरल हुआ। 


आदिवासियों पर भी बोले थे इरफान
इससे पहले भी एक बार इरफान अंसारी की वीडियो वायरल हुई थी, जिस वजह से काफी बवाल हुआ था। दरअसल, इरफान अंसारी ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कहा कि बाबूलाल जी इतना तेज कैसे हो गए। हमें समझ नहीं आता। आप एक आदिवासी नेता हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है। इरफान अंसारी के बयान के कारण झारखंड भाजपा ने कांग्रेस और विधायक पर जमकर हमला किया था। भाजपा ने विधायक को आदिवासी विरोधी करार दिया था।

जानिए, क्या है राहुल गांधी मानहानि मामला
मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी की सांसदी भी बहाल हो जाएगी। बता दें, राहुल ने कुछ वर्ष पहले अपनी एक रैली में मोदी उपनाम को लेकर विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान को समुदाय का अपमान बताया और मानहानि केस दर्ज करवा दिया। मामले की सुनवाई में सूरत की कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई, जिस वजह से उनकी सांसदी निरस्त हो गई थी। हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed