फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three Person held in connection with stone pelting on Bajrang Dal activists in jharkhand

Jharkhand: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बस पर भीड़ ने किया था पथराव, अब तीन हुए गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 03:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

हजारीबाग के ग्रामीण डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पेलावल और कटकमसांडी पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां की गई हैं। हजारीबाग नगर निगम के वार्ड आयुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Three Person held in connection with stone pelting on Bajrang Dal activists in jharkhand
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

रांची में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा से हजारीबाद लौट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बस पर रविवार को भीड़ ने पथराव कर दिया था। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

हजारीबाग के ग्रामीण डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पेलावल और कटकमसांडी पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां की गईं। हजारीबाग नगर निगम के वार्ड आयुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

बता दें, यह घटना हजारीबाग के पास पेलावल इलाके में एक मस्जिद के पास रात के 8:45 मिनट में हुई थी। हिंसा को लेकर 271 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, पथराव करने वाले एक समुदाय के सदस्यों ने बताया था कि बस मस्जिद के सामने रुकी और इस दौरान यात्रियों ने धार्मिक नारे भी लगाए थे। एसपी ने दावा किया कि समय से पुलिसबलों के पहुंचने के कारण बड़ा विवाद होने से टल गया। कानून को अपने हाथों में लेने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और बस को अपने गणतव्य तक जाने के लिए आगे बढ़ाया।

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अगले साल जनवरी में आयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले लोगों को समारोह के लिए आमंत्रित करने के लिए रविवार को रांची में चार शौर्य जागरण यात्राएं निकाली थीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया था।

इस पथराव के बाद झारखंड जनाधिकार महासभा ने झारखंड मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रैलियों पर कड़ी नजर रखने का अनुरोध किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed