{"_id":"5fd40f3e1105907fec4ee095","slug":"three-militants-arrested-in-simdega-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के सिमडेगा में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के सिमडेगा में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Sat, 12 Dec 2020 06:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सिमडेगा (झारखंड)
पीटीआई, सिमडेगा (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने बताया कि उग्रवादियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। उग्रवादियों के पास से देशी लोडेड पिस्तौल, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें दस्ता सदस्य नित्मोन कोंगाड़ी, विल्सन कंडुलना तथा बरजोटोली कनारोंवा निवासी मुकुल समद शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी नित्मोन कोंगाड़ी उर्फ मोटा पूर्व में पुलिस दल पर हमले की कुछ घटनाओं में संलिप्त था।