फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Supriyo Bhattacharya hit back at BJP over illegal immigration says confusion being created in Jharkhand

Jharkhand: अवैध घुसपैठ पर जेएमएम का BJP पर पलटवार, भट्टाचार्य बोले- झारखंड में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही

Sat, 14 Sep 2024 03:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 03:30 AM IST
सार

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कहा, 'झारखंड में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। क्योंकि चुनाव आ रहे हैं, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सांप्रदायिक जनसांख्यिकी की बात की जा रही है। यह कैसा खेल चल रहा है, इसमें अदालत को क्यों लाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Supriyo Bhattacharya hit back at BJP over illegal immigration says confusion being created in Jharkhand
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के कारण 'सांप्रदायिक जनसांख्यिकी' के बारे में बात कर रही है। राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। 

विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने कल हमारे राज्य में घुसपैठ को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले में एक हलफनामा दायर किया है। हमने उस हलफनामे को भी पढ़ा है। अगली सुनवाई से पहले बीजेपी का बयान आया कि जनसांख्यिकी बदल गई है, बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है। भट्टाचार्य ने कहा, 'भारत सरकार और उनके अधिकारियों ने कहीं भी उल्लेख नहीं किया है कि संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी लोग आ रहे हैं और रह रहे हैं, उस हलफनामे में जनगणना 2011 को आधार बनाया गया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र ने हलफनामा दायर कर झारखंड में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की मौजूदगी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, 'झारखंड में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। क्योंकि चुनाव आ रहे हैं, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सांप्रदायिक जनसांख्यिकी की बात की जा रही है। यह कैसा खेल चल रहा है, इसमें अदालत को क्यों लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जो चल रहा है, उस पर पार्टी कार्यालय में चर्चा हो रही है।'


बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने जुलाई 2024 में राज्य सरकार को संथाल परगना क्षेत्र के माध्यम से घुसपैठ करने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

झारखंड में इस साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने वाला है, क्योंकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है। हालांकि, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed