फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Stopped from drinking Jharkhand man kills 12th wife Report Latest News Update

Jharkhand: झारखंड में शराब पीने से रोका तो शख्स ने की 12वीं पत्नी की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 05 Apr 2023 08:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 05 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

झारखंड के बोकारो में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उसे शराब से पीने से मना किया था। आरोपी ने पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Stopped from drinking Jharkhand man kills 12th wife Report Latest News Update
Murder - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उसे शराब पीने से मना किया था। आरोपी ने पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दावा किया जा रहा है कि मृतक महिला उसकी 12वीं पत्नी थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान राम चंद्र तुरी के रूप में हुई है। मृतक महिला का नाम सावित्री देवी बताया जा रहा है। राम चंद्र ने कई शादियां की हैं। उसके शराबी स्वभाव की वजह से एक भी पत्नी उसके साथ नहीं रुक पाई। झगड़ों के कारण सभी ने उसे छोड़ दिया। तुरी की सावित्री से 20 साल पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। बच्चों में से एक हैदराबाद में मजदूरी करता है। बाकी तीनों घटना वाले दिन शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन रामचंद्र तुरी शराब पीकर घर लौटा था। जब वह दोबारा घर में शराब पीने लगा, तो सावित्री देवी ने उसे ऐसा करने से मना किया। गुस्से में आकर उसने पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह बेहोश हो गई। वह उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी सांसें चलना बंद नहीं हो गईं। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद राम चंद्र तुरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed