फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Stage performer from Chhattisgarh assaulted in Palamu Jharkhand

Jharkhand: झारखंड में सामने आया दुष्कर्म का एक और मामला; छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ रेप, दो गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Mar 2024 03:04 PM IST
सार

हुसैनाबाद जाने के दौरान महिला को कार में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद सह-कलाकारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बीच सड़क पर उसे बेहोश छोड़कर वहां से चले गए। रविवार को पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

विज्ञापन
Stage performer from Chhattisgarh assaulted in Palamu Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पलामू में एक 21 वर्षीय छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ उसके सह-कलाकारों ने दुष्कर्म किया। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के ठीक कुछ दिन बाद की है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सह-कलाकारों ने मिलकर किया दुष्कर्म
डांसर को उसके तीन सह-कलाकारों ने कार में पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीड़िता को पलामू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।"
विज्ञापन


यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पास शनिवार की रात में घटी। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि महिला डांसर छत्तीसगढ़ से यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। कुछ कारणों से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया, जिसके बाद वह अपने सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म 
हुसैनाबाद जाने के दौरान महिला को कार में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद सह-कलाकारों ने उसका दुष्कर्म किया और बीच सड़क पर उसे बेहोश छोड़कर वहां से चले गए। रविवार को पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने दो को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे की तलाश जारी है। 


बता दें कि इससे पहले दुमका जिले में एक स्पैनिश महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला अपने पति के साथ यहां आई थी और एक तंबू में रूकी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed